फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात, तिरंगा यात्राएं निकाली

Sun, 25 May 2025 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव कातला में पीएम के मन की बात सुनते विधायक मुकेश चौधरी तथा अन्य। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
बड़गांव/रामपुर मनिहारान/चिलकाना/नानौता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में मिर्जापुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेहटा चांद तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र निम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण सुनने के बाद कहा कि यह हम सबके लिए प्रेरणादायी होता है और एक नई ऊर्जा का संचार करता है। मंडल अध्यक्ष विनोद पंवार, अनिल सिंह पुंडीर, राजकुमार चौहान, बृजेश सिंह, सुभाष राणा, ईश्वर राणा आदि रहे।
चिलकाना मंडल के गांव कातला खुर्द में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने मन की बात कार्यक्रम को ग्राम प्रधान कृष्णपाल के निवास पर सुना।
मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सौरभ कांबोज, अजय धीमान, निशांक जैन, रामपाल कश्यप, अशोक चौधरी, प्रवीण सैनी, प्रमोद सैनी, तेजपाल प्रधान आदि रहे। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसर है। नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आनंद राणा, विशाल देव गुर्जर, विशाल राणा, सहदेव राणा, अर्जुन, बलराम राणा, श्यामबीर प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें