फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे भाजपाई

Mon, 27 Mar 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भले ही भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में अपनी जीत से उत्साहित हो। मगर शहर सीट पर मिली अप्रत्याशित हार के बाद पार्टी के लोग अब इसका ठीकरा अब एक दूसरे पर फोड़ने पर जुट गए हैं। 
विज्ञापन


सहारनपुर नगर सीट कई मायनों में भाजपा के लिए मुफीद मानी जाती रही है। मगर जबरदस्त लहर के बीच मिली हार कही न कही कुछ गड़बड़ की ओर इशारा कर रही है। इस सीट पर हार का सामना करने के बाद पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने आलाकमान को पत्र भेजकर छह भेदियों के नाम उजागर कर दिए। इतना ही नहीं अपनी हार का ठीकरा सांसद राघव लखनपाल शर्मा पर भी फोड़ने से नहीं चूके। 

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों में महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, दिनेश सेठी, तेज कुमार क्वात्रा, अनेज शर्मा आदि का नाम भी शामिल किया गया है। बता दें कि शहर विधानसभा सीट पिछले चार बार से भाजपा के खाते में जा रही है। 
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे जनपद में केवल शहरी सीट ही ऐसी थी, जहां भाजपा प्रत्याशी ने विजयी हासिल की थी। ऐसे में इस बार भी नगर सीट पर भाजपा का कब्जा होना लगभग तय माना जा रहा था लेकिन यह सीट सपा ने जीत ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें