फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारों ने किया शिक्षा और चिकित्सा का निजीकरण : विनय रतन

विज्ञापन
तीतरों में जनसभा को संबो​धित करते भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीतरो। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा कि देश व प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा का व्यापारीकरण हो गया है। सरकार बिजनेस की तरह चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में आसपा की सरकार आने पर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे।

नगर स्थित एक पैलेस में आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से आयोजित कार्यकर्ताओं की गोष्ठी में विनय रतन व चौधरी जगदेव सिंह ने भारत रत्न डाॅ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विनय रतन ने कहा कि देश में दलितों व मुस्लिमों को एकजुट होकर फिरका परस्त सरकारों को उखाड़ फेंकना होगा। देश में से कांग्रेस के पतन के बाद नए युग के लुटेरे आ गए हैं, जो किसान मजदूरों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में दो प्रणाली की शिक्षा दी जा रही है। गरीबों को चावल, खिचड़ी खाने की शिक्षा। दूसरी उच्च शिक्षा प्रणाली जो उच्च वर्ग के बच्चों के लिए है। मौजूदा सरकार आरक्षण को खत्म करने का अभियान चला रही है। विनय रतन ने कहा कि यूजीसी बिल में सुप्रीम खेल करके दलितों के अधिकारों को छीनने का काम किया है।
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी जगदेव सिंह ने पार्टी ज्वाइन की। विनय रतन ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व विधायक बुढ़ाना व पश्चिम प्रदेश प्रभारी नवाजिश आलम खान, अफजाल खान, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी शौर्य आंबेडकर, जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी सचिन खुराना, जिला महामंत्री शुभम सिंह, पूर्व मंडल प्रभारी अनुज हैदरपुर, विधानसभा प्रभारी गंगोह मेहताब अली गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष गंगोह पृथ्वीराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें