फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ज्यादातर सीटों पर भाजपा-बसपा के बीच मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज महानगर और कस्बों में बनेगी नई सरकार
विज्ञापन

- कई स्थानों पर निर्दलीय भी बाजी मारेंगे
- बागी बनेंगे हारजीत के कारण
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। निर्णायक घड़ी आ गई है। आज महानगर और कस्बों में नई सरकार बन जाएगी। जनपद में नगर निगम समेत 12 निकायों का परिणाम घोषित होंगे। भाजपा ने सभी 12 निकायों में, बसपा ने 11 निकायों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। इसी कारण अधिकांश स्थानों पर दोनों पार्टी के प्रत्याशियों के बीच आमने सामने का मुकाबला है। कुछ स्थानों पर सपा प्रत्याशी भी मुकाबले काे त्रिकोणीय बना रहे है। वहीं बागी भी कइयों के लिए हारजीत का कारण बनेंगे।
देवबंद में मुकाबला त्रिकोणीय है। सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक माविया अली की पत्नी जहीर फातिमा, भाजपा के विपिन गर्ग और बसपा प्रत्याशी निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी के बेटे जमाल अंसारी तीनों ही अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। नानौता में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा की निशात फात्मा और भाजपा की अलका शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। रामपुर मनिहारान में भाजपा की सुशीला देवी और बसपा की रेणू मुख्य मुकाबले में है। चिलकाना में दो ही प्रत्याशी होने पर बसपा के अकबर कुरैशी और भाजपा की फूलबानों में आमने सामने की टक्कर है। बेहट में भाजपा प्रत्याशी संजीव कर्णवाल और निर्दलीय अब्दुर रहमान उर्फ शालू के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा में बसपा की गुलशाना चौधरी, निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता कश्यप व रालोद प्रत्याशी रेशमा के बीच मुकाबला है। तीतरों में सपा के तैमूर और भाजपा के देवराज में मुकाबला है। नकुड़ में भाजपा के शिव कुमार गुप्ता और निर्दलीय खालिद खान के बीच मुकाबला है। गंगोह में भाजपा की कविता, बसपा की शाजिया और रालोद की शमा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। छुटमलपुर में भाजपा की मंजू शर्मा, बसपा के मो. नाजिम और सपा की शमा परवीन तीनों ही अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। सरसावा नगर पालिका में भाजपा की वर्षा मोगा और निर्दलीय कोमल में सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें