फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 28 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Sat, 13 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आगामी 21 मई को सहारनपुर रेलवे स्टेशन यार्ड में शारदा नगर पुल के पास ट्रैक पर साढ़े आठ घंटे काम होगा। इसके चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें नहीं चलेंगी। जबकि अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस बदले हुए रूट से संचालित होंगी। तीन दिन नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर के बजाय मेरठ से चलेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि 21 मई को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में शारदा नगर पुल के समीप ट्रैक और ओएचई पर काम होगा। यह काम सुबह सात बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा, जो लगातार चलकर दोपहर तीन बजकर 40 मिनट तक जारी रहेगा। इस दौरान सहारनपुर से होकर जितनी ट्रेनें संचालित होती हैं, उनको या तो रद्द कर दिया गया या फिर उनके रूट बदल दिए गए। इस दिन यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। सहारनपुर की सबसे वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस भी उस दिन सहारनपुर न आकर टपरी से देहरादून निकल जाएगी।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
-ट्रेन नंबर 14712 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 21 मई
-ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 21 मई
-ट्रेन नंबर 04532 अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस 21 मई
-ट्रेन नंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 21 मई
-ट्रेन नंबर 14522 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस 21 मई
-ट्रेन नंबर 20412 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 20 मई को
-ट्रेन नंबर 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 21 मई
-ट्रेन नंबर 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 21 मई
-ट्रेन नंबर 12054 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 21 मई
-ट्रेन नंबर 14511 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस
-ट्रेन नंबर 20411 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस
-ट्रेन नंबर 01619 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस
इन ट्रेनों का बदला रूट
-ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 21 मई को अंबाला, पानीपत, हापुड़ और मुरादाबाद होकर जाएगी।
-ट्रेन नंबर 22552 जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 21 मई को अंबाला, पानीपत, हापुड़ व मुरादाबाद से होकर निकलेगी।
-ट्रेन नंबर 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस अंबाला, पानीपत होकर निकलेगी।
-ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस अंबाला, पानीपत होकर जाएगी।
-ट्रेन नंबर 14682 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अंबाला, पानीपत होकर निकाली जाएगी।
-ट्रेन नंबर 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सदभावना एक्सप्रेस 20 मई को मुरादाबाद, हापुड़, पानीपत होकर चंडीगढ़ जाएगी।
-ट्रेन नंबर 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 20 मई को मुरादाबाद, हापुड़ व पानीपत होकर अमृतसर जाएगी।
-ट्रेन नंबर 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 20 मई को मुरादाबाद, हापुड़, पानीपत से अमृतसर पहुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 19 मई को मुरादाबाद, हापुड़ व पानीपत से होकर चंडीगढ़ जाएगी।
-ट्रेन नंबर 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 20 मई को मुरादाबाद, हापुड़ व पानीपत से होकर अमृतसर पहुुंचेगी।
-ट्रेन नंबर 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस टपरी से देहरादून जाएगी। यह ट्रेन सहारनपुर नहीं आएगी।
-ट्रेन नंबर 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस टपरी से होकर देहरादून जाएगी।
ये ट्रेनें बीच रास्ते से होंगी वापस
-ट्रेन नंबर 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस 21 मई को अंबाला-दिल्ली के बीच रद्द रहेगी।
-ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस 20, 21 व 22 मई को सहारनपुर-मेरठ के बीच रद्द रहेगी। मेरठ से ही ट्रेन को चलाया जाएगा।
-ट्रेन नंबर 04523 सहारनपुर-नंगलडैम एक्सप्रेस सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रहेगी। इस ट्रेन को अंबाला तक चलाया जाएगा।
-ट्रेन नंबर 14511 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 19, 20 व 21 मई को मेरठ-सहारनपुर के बीच नहीं चलेगी।
ये ट्रेनें डीजल इंजन से चलेंगी
ट्रेन नंबर 04373 सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 04374 देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस को डीजल इंजन लगाकर चलाया जाएगा। मुरादाबाद मंडल डीजल इंजन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें