फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा

Sun, 06 Mar 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
birthday of baba - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज के 661वें जन्मोत्सव पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


शोभायात्रा जुबली पार्क से शुरू होकर श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट, चौकी सराय, शहीदगंज, चौक फव्वारा, मोरगंज, भगत सिंह चौक से होते हुए पुल खुमरान रोड, पुरानी चुंगी, नुमाइश कैंप से होकर श्री लालद्वारा देवपुरम पहुंचकर सम्पन्न हुई। बाबा लाल दयाल की मुख्य गद्दी ध्यानपुर धाम जिला गुरदासपुर के गद्दीनशीन आचार्य रामसुंदर दास महाराज स्वयं रथ पर विराजमान होकर नगर के सेवकों को निहाल कर रहे थे।

शोभायात्रा का शुभारंभ संस्था प्रधान आशीष मेहता ने किया। श्रीराम दरबार, राधा किशन और भगवान शंकर पार्वती की झांकियां सभी का मन मोह रही थी।  संस्था के कोषाध्यक्ष आशीष आनंद, प्रधान आशीष मेहता, मंत्री मोहनलाल पुरी, कोषाध्यक्ष आशीष आनंद, चरणजीत कोहली, विश्वमित्र शर्मा, सुनील शर्मा, विनोद चावला, गौरव पुरी, वीके लखनपाल, सुशील गुलाटी, बलकार सिंह, सुरेंद्र सेठी, अमित मेहता, पंकज मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शोभायात्रा के चौक फव्वारा पर पहुंचने पर मुस्लिम भाइयों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत में खलीफा गुफरान, खलीफा जीशान, खलीफा शरीफ, पप्पन खान, राकेश जैन, नदीम, जमीर अहमद आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें