फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारियों से लूटे ढाई लाख

Fri, 02 Oct 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव-नानौता मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर टाटा किसान केंद्र के दो कर्मचारियों से ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए कांबिंग की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। एसएसपी आरपी यादव ने भी देर शाम मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नानौता के टाटा किसान केन्द्र के दो कर्मचारी देवीचन्द व रवि बृहस्पतिवार को बाइक से उधार की वसूली करने आये थे। शाम लगभग छह बजे वसूली करके जब यह लोग नानौता के लिए जा रहे थे। बड़गांव और झबीरन के बीच राधा स्वामी सत्संग के पास पहले से घात लगाये खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर रोकते हुए धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

इसके बाद बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखे ढाई लाख रुपये की नगदी लूट ली और हवा में तमंचे लहराते हुए शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। बड़गांव पुलिस घटना स्थल पहुंची और लूट का शिकार हुए दोनों कर्मचारियों से जानकारी ली और बदमाशों की तलाश मे जंगल की कांबिंग की। समाचार लिखे जाने तक नानौता के टाटा किसान केन्द्र के मालिक राजेन्द्र गोयल थाने पर मौजूद थे। सूचना मिलते ही सीओ देवबंद और उसके बाद एसएसपी राजेंद्र प्रसाद यादव भी घटना स्थल पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें