फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर

Sat, 25 Oct 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। रुड़की-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा बाईपास के समीप पंजाब से आ रहे बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सोना अर्जुनपुर निवासी वंदना (32) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुआ। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी सरसावा में भर्ती कराया। वहां से सोनू को गंभीर घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया गया। सोनू ने बताया कि वह पंजाब में एक ईंट भट्ठे पर नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ पंजाब से वापस गांव लौट रहा था। किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उधर, पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। परिजनों द्वारा तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे वाले स्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें