फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
विज्ञापन

चिलकाना। कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। चिलकाना निवासी शाहरुख तथा सावेज सोमवार करीब 12 बजे बाइक से चिलकाना से सहारनपुर जा रहे थे। तभी साइफन पुलिया से कुछ दूरी पर सहारनपुर से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में शाहरुख तथा सावेज गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर शाहरुख की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया।
--------------------------------
आठ माह बाद लगी साप्ताहिक पैठ
फोटो-6
चिलकाना। कोरोना संक्रमण के चलते करीब आठ माह से बंद साप्ताहिक पैठ बाजार शुरू हो गया है। सुल्तानपुर में हर सोमवार को साप्ताहिक पैठ बाजार लगता है। मार्च के मध्य में कस्बे में लगने वाले पैठ बाजार को कोरोना वायरस के चलते शासन द्वारा बंद करा दिया गया था। तब से साप्ताहिक पैठ बाजार में न तो दुकानदार आ रहे थे और नहीं खरीदार। सोमवार को पैठ बाजार में 50 से 60 प्रतिशत दुकानें लगी हैं। पैठ बाजार में खरीदारों की संख्या काफी कम रही है। लोगों को अभी साप्ताहिक पैठ लगने की जानकारी भी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

--------------------------------
दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
गंगोह। सोमवार को खेतों की पैमाइश कराते समय दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर ढोला निवासी राजकुमार व सोमपाल के बीच चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को कानूनगो व लेखपाल वहां पैमाइश के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के राजकुमार, गोपीचंद व दूसरे पक्ष के सोमपाल, जोनी व संदीप घायल हो गए। मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें