फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रास्ता पूछकर रोका, हथियार दिखाकर लूटी बाइक, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

Fri, 22 May 2026 06:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। अंबाला-देहरादून मार्ग पर हरियाबांस गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने एक युवक को रोक लिया और हथियार के बल पर उसकी बाइक तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


रिश्तेदारी में जा रहा था पीड़ित
जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी ओमपाल अपनी बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। वह अंबाला-देहरादून मार्ग पर हरियाबांस गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। ओमपाल ने जैसे ही बाइक रोककर उन्हें रास्ता बताना शुरू किया, दोनों बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे आतंकित कर दिया। इसके बाद उसकी बाइक और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:Bijnor: नसबंदी कराई तो टूटा रिश्ता, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पति पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से पुलिस को दी सूचना
वारदात के बाद पीड़ित ने कुछ दूरी पर मौजूद राहगीरों को घटना की जानकारी दी। राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मार्ग पर लगे निगरानी उपकरणों और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें