फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम हरोड़ा अहतमाल निवासी संदीप (32) पुत्र रमेश बाइक द्वारा किसी कार्य से माली गांव से अपने घर लौट रहा था। संदीप जैसे ही गांव हरिया बांस से निकलकर भगवानपुर रोड पर आया तो भगवानपुर की ओर से आती तेज रफ्तार पिकपक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संदीप की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। संदीप अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें