फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
नागल में हुए सड़क हादसे का मृतक अरुण। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
नागल। टपरी-नागल मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार देवबंद के अमरपुर गांव निवासी अरुण (23) पुत्र कंवरपाल की मौत हो गई। जबकि गांव का ही उसका साथी साकिब पुत्र कामिल (24) घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल से नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की शाम छह बजे भाटखेड़ी गांव के समीप हुआ। अरुण और साकिब बाइक पर सवार होकर सहारनपुर की ओर जा रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते दोनों युवक बाइक समेत डीसीएम के नीचे घुस गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों को बामुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि साकिब को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अरुण मजदूरी करता था और काम देखने के लिए सहारनपुर जा रहा था। मृतक ने हेलमेट लगाया हुआ था।
सीओ देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


दोनों में थी गहरी दोस्ती मृतक अरुण व घायल साकिब आपस में गहरे दोस्त थे और साकिब डेढ़ माह पूर्व विदेश से आया था। 10 दिन बाद वापस उसे लौटाना था। शनिवार को दोनों बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन होनी को ओर ही मंजूर थी। अरुण अपने दोस्त का साथ छोड़ गया। साकिब की भी हालत गंभीर बनी हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें