बेहट में छुटमलपुर रोड हादसे के बाद रोती बिलखती महिला को सांत्वना देती रिश्तेदार महिला।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया-छुटमलपुर रोड पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत ही गई, जबकि मृतक का लड़का व एक अन्य महिला रिश्तेदार घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे बुबका और संसारपुर गांव के बीच हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो निवासी सोरण पत्नी जय कुमार अपने बेटे अंकित और ममता पत्नी राज कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कलसिया- छुटमलपुर रोड पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में सोरण (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित और ममता घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
बेहट में छुटमलपुर रोड पर हादसे के बाद पहुंची पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR