गागलहेड़ी। ट्राली की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गईं। रविवार को शाम के समय अनुज पाल (40) पुत्र कुशल पाल निवासी मांडे बांस भगवानपुर से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गागलहेड़ी थाने के गांव मक्के बांस के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके से भगा ले गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। अनुज की मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। संवाद