फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बाइक सवार कुचला

Mon, 01 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के छुटमलपुर में उप्र विधान सभा सचिवालय लिखी तेज रफ्तार से आई बेकाबू कार ने रविवार को दून हाईवे पर गणेशपुर के पास बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की एक टांग और बाजू कटकर लटक गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर शिवालिक जंगल के रास्ते भाग निकला।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम को भिजवाया जबकि गंभीर घायल हो फतेहपुर सीएचसी से हायर सेंटर भेजा गया है।

हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे हुआ। 34 वर्षीय हबीब पुत्र जान आलम अपने नवासी सुलेमान कालोनी रुड़की अपने नौकर 24 वर्षीय आदेश पुत्र ताराचंद निवासी बेलड़ी थाना सिविल लाइंस रुड़की के साथ देहरादून स्थित होटल पर बाइक द्वारा क्रीम लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गणेशपुर और मोहंड के बीच देहरादून की तरफ से आ रही तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आदेश की टांग कट कर कई फीट दूर सड़क किनारे जा गिरी तथा उसकी मौके पर ही  मौत हो गई।

जबकि हबीब का एक बाजू और एक टांग कट कर लटक गई। राहगीरों ने फोन से डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस और डायल 100 मौके पर पहुंचे।पुलिस घटना स्थल से कार को कब्जे में ले कर थाने आ गई।

कार के अगले शीशे पर उप्र विधान सभा सचिवालय और पूर्व विधायक का स्टीकर लगा है। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी के कागजों के आधार पर उसके मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें