फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
गंगोह में दुर्घटना घायल अय्यूब - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, नाले में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। मंगलवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जाते वक्त महिला की मौत हो गई। जबकि पति को निजी अस्पताल में भरती कराया । उधर घर से किसी काम से निकले चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस मौत को हादसा मान कर चल रही है।
गंगोह कोतवाली के गांव बहादर नगर निवासी अय्यूब अपनी पत्नी वसीला के साथ बाइक से गंगोह किसी काम आया । मंगलवार की शाम वह बाइक से ही गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इससे दंपती घायल हो गए। महिला के ऊपर ट्रक का पहिया उतरने से उसकी हालत गंभीर थी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी गंगोह पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही 45 वर्षीय वसीला ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल अय्यूब का निजी अस्पताल में भर्ती कराया । हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस शव का पंचनामा भरने के लिए भेज दी गई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार की सुबह नगर के मोहल्ला टांकान निवासी 40 वर्षीय रामशरण का शव बाईपास रोड स्थित नाले में पड़ा मिला। पास के लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को बाहर निकाल कर पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रामशरण सुबह सात बजे अपने घर से निकाले। इसके बाद उसका शव नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मौत किसी वजह से नाले में गिरने से हुई प्रतीत हो रही है। फिर भी शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें