फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल से टकराई बाइक, दो की मौत

Sun, 30 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
विज्ञापन
बड़गांव में पेड़ पर लाश टंगी मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिड़की पुलिस चौकी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शवों को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


नागल के गांव गंगौली गुर्जर निवासी विनोद का पुत्र जोनी (25) अपने साथी विक्की सैनी (18) के साथ शुक्रवार की रात किसी काम से सिड़की चौराहे पर गए थे। जब वह सिड़की पुलिस चौकी के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बाद में दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिवारों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहकर उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया। इस पर पुलिस ने दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शवों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें