फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Mon, 20 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव जानखेड़ा के पास हंगावली नहर की पुलिया पर खड़े डंपर में बाइक सवार तीन युवक टकरा गए। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। एक मृतक के चाचा की तरफ से डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 रविवार रात दस बजे कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव जफरपुर रनयाली निवासी 28 वर्षीय नितीश पुत्र वेदप्रकाश, 25 वर्षीय अमित पुत्र कर्ण सिंह और 30 वर्षीय सुमित पुत्र सोमपाल बाइक से जलालाबाद के पास स्थित गांव में अपनी रिश्तेदारी से गांव जानखेड़ा होते हुए घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हंगावली नहर की पुलिया के पास खड़े डंपर में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। इससे नितीश और अमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका साथी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और 108 एंबुलेंस सेवा से गंभीर घायल सुमित को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। थाना रामपुर मनिहारान में एक युवक के चाचा राजीव ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, इस संबंध में एसएसआई टीएस भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

उधर, रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव साढौली दुलीचंदपुर निवासी कलम सिंह पुत्र कुंदन सिंह सुबह साढे़ नौ बजे बाइक से लुहारी गांव में किसी काम से जा रहा था।

जैसे ही वह नानौता क्षेत्र के गांव डिग्गी नगर पुल पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल को सड़क पर पड़े देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल सौ ने उसे पीएचसी नानौता पर भर्ती कराया। जहां से पहले उसे जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें