फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार से टकराई बाइक, बहन की मौत, भाई हुआ घायल

Fri, 15 Nov 2024 10:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी बड़गांव। रामपुर मनिहारान मार्ग पर दल्हेड़ी स्थित मियानगी मोड पर बाइक सवार को ट्रैक्टर ओवरटेक करना भारी पड़ गया। सामने से आ रही कार की टक्कर हो गई। पीछे से आए ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। घायल भाई-बहन को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना रामपुर मनिहारान के टिपरा गांव निवासी विनीत कुमार (18) पुत्र रविंद्र अपनी बहन तमन्या को लेकर बड़गांव क्षेत्र के गांव शिमलाना आया हुआ था।
शुक्रवार देर शाम वह बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। रामपुर मनिहारान मार्ग पर स्थित गांव दल्हेड़ी के पास मियानगी मोड़ पर पहुंचे। ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय आगे से आ रही कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे ओवरटेक कि ट्रैक्टर ने भाई-बहन को कुचल दिया।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अपनी सरकारी गाड़ी से सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तमन्या (20) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर व कार तथा क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा किया है। पुलिस ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को मौके से फरार हो गया था, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें