फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेड़ से टकराई बाइक, रिश्तेदारी में आए युवक की मौत

Sun, 16 Mar 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। तेज बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में उतरने के बाद पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। थाना गंगोह के गांव दौलतपुर निवासी माजिद (22) पुत्र साजिद अपनी रिश्तेदारी के गांव बकारका आया हुआ था।
विज्ञापन

शाम साढ़े सात बजे माजिद अपने रिश्तेदार गांव के प्रधान जाकिर की बुलेट बाइक लेकर अपनी दूसरी रिश्तेदारी में गांव टोडरपुर जा रहा था। पठेड़ में बिजलीघर के पास पहुंचते ही अचानक बाइक सड़क के किनारे खाई में उतर पेड़ से जा टकराई। हादसे में माजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पठेड़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल को सीएचसी सुल्तानपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे रिश्तेदार प्रधान जाकिर बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। माजिद ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने बताया कि परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। ऐसे में शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें