गिरफ्तार आरोपी व बरामद बाइकें
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव सलारपुरा निवासी आकाश और कय्यूम, तथा थाना भगवानपुर (जनपद हरिद्वार) के गांव सिकंदरपुर निवासी हसनैन के रूप में हुई है।
10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बुड्ढाखेड़ा तिराहे के पास से आठ और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इससे पहले दो बाइक आरोपियों के पास से बरामद की जा चुकी थीं। बरामद मोटरसाइकिलें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से चोरी की गई थीं।
पूछताछ में किया अपराध कबूल
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से विभिन्न राज्यों और आसपास के जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी कर राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे और आपस में रकम बांट लेते थे।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।