फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से बिजेंद्र बने पंचायत चुनाव के प्रभारी

विज्ञापन
भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी हाईकमान ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही चुनाव को दमदार तरीके लड़ने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने भी जिले और महानगर के पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया था। इसके साथ ही पार्टी हाईकमान प्रदेश परिषद के सदस्य और जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप को पंचायत चुनाव का प्रभारी बनाया है। बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि पार्टी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। उनका प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा भाजपा से समर्थित जनपद की 887 ग्राम पंचायतों के प्रधान, न्याय पंचायतों के सदस्य और बीडीसी के अलावा जिला पंचायत में भी पार्टी का परचम लहराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें