फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : SSP आवास पर सिपाही ने खुद को गोली मारकर जान दी, ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने पर हो गया था कर्जा

Fri, 22 Nov 2024 11:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार देर रात बड़ी वारदात हुई। एक सिपाही ने एसएसपी आवास पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिपाही काफी समय से तनाव में था।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में एसएसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली। सिपाही की माैके पर ही माैत हो गई। सिपाही की ड्यूटी पहरे में लगी थी। गोली की आवाज सुनकर एसएसपी आवास परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सिपाही काफी से तनाव में था। 
विज्ञापन


देर रात को दिया घटना को अंजाम
थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का आवास है। अमित कुमार (37) की ड्यूटी एसएसपी आवास पर पीछे की तरफ पहरे में लगी थी। गुरुवार की देर रात अमित ने अपनी सरकारी बंदूक से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आवास परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें:  West UP News Live: सहारनपुर में सिपाही ने की आत्महत्या, 139 बेटियाें को शादी में मिलेगा अनुदान
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ का रहने वाला था अमित
परिसर में ड्यूटी कर रहे अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे तो देखा कि अमित खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने जानकारी जुटाई। सिपाही अमित मेरठ के बहसूमा गांव का रहने वाला है, जो काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी कुछ देर बाद सहारनपुर पहुंच जाएंगे। 

अमित 2010 में सिपाही के पद पर हुआ था भर्ती
पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार 2010 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। नौकरी लगने से पहले ही उसकी शादी शिल्पा से हुई थी। सिपाही के एक बेटा-बेटी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि सिपाही अमित कुमार एसएसपी आवास पर ड्यूटी कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें