फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग

Thu, 22 Jun 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर।  भीम आर्मी भारत एकता मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है जिसमें चंद्रशेखर उर्फ रावण के परिवार के किसी सदस्य का किसी भी कार्य एवं पद पर कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। रावण के आदेश पर ही उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी महक सिंह ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी महक सिंह ने प्रेस नोट जारी कर एलान किया है कि मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के आदेशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग किया गया है। उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार को छोड़कर पूरे देश में भीम आर्मी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह एवं शामली के जिलाध्यक्ष नीटू गौतम अपने-अपने पद पर बने रहेंगे। जबकि महेंद्र सिंह खंडेलवाल राजस्थान के प्रभारी के रूप में कार्यवाहक रहेंगे। चंद्रशेखर के परिवार के किसी भी व्यक्ति का संगठन के किसी भी कार्य एवं पद पर कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी एक अराजनैतिक संगठन है और शोषित, वंचित, पीड़ित बहुजन समाज के लिए कार्य करती रहेगी। कुछ लोग केवल निजी स्वार्थ के लिए बहुजन समाज से भीम आर्मी के नाम पर अवैध धन एकत्रित कर रहे हैं। जिसका भीम आर्मी पूर्ण रूप से खंडन करती है। ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें