फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालेगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नए कृषि कानूनों की वापसी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालेगी। विभिन्न स्थानों से ट्रैक्टर रैली में शामिल होने वाले किसान गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि जनपद से काफी संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि उनके नेतृत्व में जनपद में सुबह 10 बजे के बाद ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी किसान ट्रैक्टरों पर अलग-अलग स्थानों से रैली के रूप में सहारनपुर पहुंचेंगे और गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। नागल, गागलहेड़ी, सरसावा, रामपुर मनिहारान, नकुड़, गंगोह आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा और भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगाकर रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू की ट्रैक्टर रैली पूर्णतया अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहेगी। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें