फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मार्च से अनिश्चितकालीन धरना देगी भाकियू

विज्ञापन
बेहट में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर विद्युत निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन की जानकारी देते भाकियू ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीएम से मिला और विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस दौरान 6 मार्च को विद्युत वितरण खंड बेहट कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में पहले विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। उनके कार्यालय में नहीं मिलने पर भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम देवेंद्र पांडेय से मिले और उन्हें लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में दलालों के माध्यम से किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका आरोप है कि विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों पर गलत एफआईआर दर्ज कराकर दलालों के माध्यम से वसूली करते हैं। छोटे बकाएदारों के कनेक्शन काटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है, जबकि बड़े बकाएदारों को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कृपादृष्टि के चलते बचा लिया जाता है। उनका यह भी आरोप है, कि किसानों के सही कनेक्शन होने के बावजूद भी डुप्लीकेट बिल भेजकर उनको काटने की एवज में मोटी धनराशि वसूली जा रही है, वहीं नए कनेक्शन देने के लिए उपभोक्ताओं को महीनों तक चक्कर लगवाए जा रहे हैं। इन सब समस्याओं को लेकर 6 मार्च को भाकियू कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति में वह उन्हें प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के बारे में अवगत करा रहे है। उनके द्वारा इस संबंध में एसडीएम को एक लिखित शिकायती एवं धरना प्रदर्शन की सूचना संबंधी पत्र भी दिया गया। प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजबीर कांबोज, अजय कांबोज, सोहनवीर, डिंपल कांबोज, शक्ति कांबोज, नवलकिशोर पूर्व प्रधान, सुरेंद्र कांबोज, सुरेश चौहान, बबली कांबोज, कामिल, दिलशाद, हामिद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें