फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनता के बीच रहकर हकों की लड़ाई लड़ रही भाकियू तोमर

Wed, 14 Jan 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर में भाकियू तोमर के स्थापना दिवस समारोह को संबो​धित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर।  - फोटो : बागपुरवा में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ।
विज्ञापन
छुटमलपुर/नागल। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि उनका संगठन जनता के बीच रहकर उनके हकों की लड़ाई लड़ रहा है। किसानों, मजूदरों, वंचितों को उनका हक दिलाने के लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने रिजवान उर्फ सोनू मिर्जा को छुटमलपुर नगर अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस दौरान अहसान मिर्जा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

संजीव तोमर मंगलवार को यूनियन के सातवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका संगठन किसानों के हितों की सच्ची लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों, मजदूरों और जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरि है। पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता राव सलीम, मंडल उपाध्यक्ष जसबीर सिंह राणा, किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राव सलीम, ब्लॉक मुजफ्फराबाद अध्यक्ष मसरूर ने भी विचार रखें।
नागल में भी भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर समाज के हर वर्ग के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। मोहित गोयल, नीरज राणा, देवेंद्र त्यागी, अलीम, विकास गिरधर, कपिल तायल, गौरव त्यागी, विकास धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें