फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का बजाज शुगर मिल पर जारी रहा धरना

विज्ञापन
बजाज शुगर मिल पर धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बजाज शुगर मिल पर जारी रहा भाकियू का धरना
विज्ञापन

नागल। पिछले वर्ष के बकाया 117 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान नहीं होने पर भाकियू से जुड़े किसानों का बजाज शुगर मिल के गेट में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में क्षेत्र के किसानों ने बजाज शुगर मिल गांगनौली गेट पर मंगलवार को प्रदर्शन कर धरना शुरू किया था। चीनी मिल अधिकारियों द्वारा की गई सुलह वार्ता विफल होने पर किसानों ने धरने को बेमियादी घोषित कर कहा जब तक गन्ना भुगतान नहीं मिलेगा तब तक धरने से नहीं हटेंगे। बुधवार को प्रशासन और मिल अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ली। किसान दूसरे दिन बुधवार को भी धरने पर बैठे रहे। इसमें भूपेंद्र त्यागी, पहल सिंह, संजय, रमेश गांधी, राजवीर, असलम, राम कुमार वालिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें