फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखनौर में होगी भाकियू की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखनौर में होगी भाकियू की महापंचायत
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए भाकियू की 28 फरवरी को प्रस्तावित किसान महापंचायत लाखनौर गांव में आयोजित होगी। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पांच विभिन्न समाज के लोग पगड़ी पहनाकर किसान आंदोलन को समर्थन की घोषणा करेंगे। कार्यकर्ताओं ने किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
शनिवार को लाखनौर में हुई बैठक में किसान महापंचायत के बारे में निर्णय लिया गया। बैठक में किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति पर भी मंथन किया गया। इसमें तय किया गया कि भाकियू कार्यकर्ता जिले के गांव-गांव में जाकर किसानों से न सिर्फ संपर्क करेंगे बल्कि उनसे बड़ी संख्या में भागेेदारी करने का भी आह्वान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान महापंचायत पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को लाखनौर गांव में प्रस्तावित किसान महापंचायत एतिहासिक होगी। इसमें गुर्जर, ठाकुर, सैनी, रोड और मुस्लिम समाज के किसान राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करेंगे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान महापंचायत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें