फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मंडी सचिव के कार्यालय में जड़ा ताला

विज्ञापन
गंगोह अनाज मंडी में मंडी सचिव कार्यालय की तालाबंदी करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू से जुड़े किसानों ने बृहस्पतिवार को पचास किलो धान पर ली जा रही साढे़ सात सौ ग्राम की कटौती के खिलाफ मंडी सचिव के कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंडी कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपने बीच धूप में बैठा लिया। बाद में व्यापारियों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा। तय हुआ कि अब पचास किलो पर दो सौ ग्राम अधिक नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी किसान मुनेश पाल और रमेश सैनी ने धान की फसल पर अधिक कटौती की शिकायत के बाद नकुड़ तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की सुबह नानौता रोड स्थित नवीन अनाज मंडी पहुंचे। वहां शिकायतकर्ता किसानों ने बताया कि 50 किलो वजन की एक बोरी पर 750 ग्राम ज्यादा धान लिया जा रहा है। किसानों द्वारा साफ किए धानों पर भी पलटी मारकर एक क्विंटल पर आठ रुपये काटे जा रहे हैं। पल्लेदार द्वारा धानों को बोरियों में भरने और खाली करने के प्रति क्विंटल 12 रुपये अलग से लिए जा रहे हैं। इस पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंडी सचिव कार्यालय की तालाबंदी कर दी। कार्यालय में कार्यरत मंडी निरीक्षक अवनीश कुमार और इकराम, मंडी सहायक विश्वास को बंधक बनाकर अपने बीच धूप में बैठा धरना शुरू कर दिया। करीब चार घंटे बाद गंगोह व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहल्ड मल गर्ग, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के गंगोह अध्यक्ष प्रदीप तायल, कल्याण दत्त शर्मा, रामगोपाल सिंघल धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की।
इसके बाद पचास किलो धान पर लिए जा रहे 750 ग्राम धान की सापेक्ष 200 ग्राम धान लेने और साफ धानों पर पलटी बंद करने पर सहमति बनी। इसके अलावा पल्लेदारों द्वारा लिए जा रहे 12 रुपये प्रति क्विंटल पर व्यापारियों ने किसानों से बैठकर वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि मंडी में स्थित किसान विश्राम गृह में पिछले कई वर्षों से ताला जड़ा है। यदि जल्द ही विश्राम गृह को नहीं खोला तो भाकियू मंडी सचिव कार्यालय को ही किसान विश्राम गृह बनाकर ही दम लेगी। इसमें ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी, अरविंद उमरपुर, बंदाहेड़ी ग्राम अध्यक्ष अमित चौधरी, हमजागढ़ ग्राम अध्यक्ष चौधरी सलीम, मानपुर थली ग्राम अध्यक्ष बिट्टू, मेहरबान, नवतेज सिंह, शहजाद, इसरार, कुलदीप, शिवचरण, मैनपाल, रियासत आदि रहे।

गंगोह की अनाजमंडी में धरनारत किसानों से वार्ता करते व्यापारी और मंडी कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें