वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भजन संध्या आयोजित
चिलकाना। सुल्तानपुर में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद ने किया। कुरैशी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि हमें पारिवारिक रिश्तों को सोच समझ कर निभानी चाहिए। रामायण में श्री राम के चरित्र का गुणगान किया गया है। श्री राम ने सदैव मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने जीवन को जिया है। भगवान वाल्मीकि भजन संध्या में गायकों ने वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर सुंदर भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुशील कुमार, टिंकू, बिंदर, सोनू, रामलाल, राजन, सतीश, बिजेंद्र, बसंत गुप्ता, सुधीर कुमार जैन, निशांक जैन, शिवकुमार, जयपाल सैनी, गौरव जैन, युनूस कुरैशी, आशु सैनी आदि थे।
--------------------------------
दुकान में चोरी
चिलकाना। चिलकाना के गांव बरथाकायस्थ में बीती रात चोरों ने उस्मान की किराने की दुकान का शटर उखाड़कर दुकान से 20 हजार रुपए की नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी उस्मान पुत्र रिजवान चौकी पठेड़ पर तहरीर देकर खुलासा किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।