फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटिकट 215 यात्री पकड़े, 1.50 लाख का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटिकट 215 यात्री पकड़े, जुर्माना वसूला
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे मजिस्ट्रेट गाजियाबाद ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इससे यात्रियों से हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर चेकिंग की तो 215 यात्री बिना टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए, इन पर कार्रवाई कर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। कुछ लोगों ने इधर-उधर के रास्तों से भागने की कोशिश भी की।
शनिवार को रेलवे मजिस्ट्रेट गाजियाबाद विकास सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। सभी प्लेटफार्म पर टीमें फैल गई और आने वाली ट्रेनों उतरने वाले लोगों की चेकिंग की तो 215 लोग बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए। इसके साथ ही कुछ लोगों को प्लेटफार्म टिकट चेक किए । मजिस्ट्रेट के छापे से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। कुछ यात्रियों ने रेलवे स्टेशन अन्य रास्तों से बाहर निकलने की कोशिश, लेकिन उन्हें भी पकड़ लिया गया। टीम के साथ आरपीएफ और जीआरपी शामिल रही, जिन्होंने संदिग्ध लोगों की भी चेकिंग की। सुबह सात से शाम चार बजे तक कार्रवाई होती रही। इस दौरान टीईटी भी अलर्ट रहे और टीम के साथ यात्रियों की चेकिंग में शामिल। अप और डाउन सभी ट्रेनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में रेलवे स्टेशन मुख्य टिकट निरीक्षक एसएस वालिया, सुनील कुमार अग्रवाल मुख्य टिकट निरीक्षक गाजियाबाद सतीश कुमार, डिप्टी सीटीआई अवतार सिंह सहित रेेलवे के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। एसएस वालिया ने बताया कि 215 लोग बिना टिकट के पकड़ गए, जिन पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें