फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेहतर उत्पाद से मिलेगी वुडकार्विंग कारोबार को रफ्तार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बेहतर उत्पाद से मिलेगी वुडकार्विंग कारोबार को रफ्तार’
विज्ञापन

सहारनपुर। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से आयोजित कार्यशाला में महिला और युवा हस्तशिल्पियों को तकनीकी जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों का कहना था कि जिले के विश्वविख्यात वुडकार्विंग उद्योग में बड़ी संख्या में युवा कारीगर और महिलाएं जुड़ी हैं। इस हस्तशिल्प उद्योग को बेहतर तकनीक के जरिए हुनरमंद आगे बढ़ सकते हैं। उन्हें मौजूदा दौर में देश और विदेश के अन्य कारीगरों से मिल रही स्पर्धा को पहचानकर नई तकनीक के साथ बेहतर और गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार करने की अपील की। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्पाद श्रेष्ठ होंगे तो उनकी मांग बढ़ेगी। इससे कारोबार और निर्यात में बढ़ोतरी हो सकेगी।
अंबाला रोड स्थित सभागार में आयोजित कार्यशाला में सहायक निदेशक एवं विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) पुलकित जैन और ईपीसीएच की डिजाइनर एक्सपर्ट चक्षु तोमर ने कहा कि सबसे पहले तो ग्राहक की पहचान, उसकी जरूरत और समय की मांग को परख जरूरी है। इसके बाद ही उत्पादन, सेवा और व्यापार में आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रोफेसर मदन लाल ने कहा कि किसी भी उत्पाद को तैयार करने और निर्यात के लिए तैयार करने में मौजूद समय की मांग की परख होनी चाहिए। यह देखते हुए ही नई तकनीक और डिजाइनों के साथ उत्पाद तैयार किए जाएं तो उद्योग को रफ्तार दी जा सकती है।
विज्ञापन

-----------------------------
साधारण और आकर्षक डिजाइन की बढ़ी मांग
- कार्यशाला में इस बात का जिक्र किया गया कि राज्यों में उत्पादों की मांग की बात हो या फिर विदेशों में एक बात सामान देखने को मिल रही है। उपभोक्ता साधारण के साथ आकर्षक डिजाइन की मांग कर रहा है। इसकी वजह यह है कि अधिक जटिलता वाले डिजाइन के मुकाबले साधारण डिजाइन वाले उत्पादों को जरूरत पड़ने पर कम समय में बड़े पैमाने पर तैयार किया जा सकता है। इस दौरान उद्यमी रामजी सुनेजा और फैजान अहमद ने भी उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को नई चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने के लिए जरूरी सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें