फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशालाओं में दिए जाएंगे उत्तम खेती के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक सिखाने और उत्तम खेती के टिप्स देने के लिए जनपद के 226 गांवों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। किसान पाठशालाओं (द मिलियन फार्मर्स स्कूल) में किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके प्रथम चरण में 23 से 26 अक्तूबर और दूसरे चरण में चार से सात नवंबर को किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को जागरूक करने के लिए जनपद के 226 गांव में किसान पाठशाला आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 113 गांव लिए जाएंगे। पाठशालाओं में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पाठशाला में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए फसलों की उत्पादन में वृद्धि, लागत कम करना, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मृदा में जीवांश कार्बन में बढ़ोत्तरी करने, कृषि विविधिकरण, शरदकालीन गन्ना बुआई आदि के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।
प्रथम चरण में इन गांवों में होगी पाठशाला
प्रथम चरण में जनपद के ग्राम दौलतखेड़ी, शंभूगढ़, दरियापुर, अध्याना, धौराला, काजीबांस, ईस्माइलपुर माजरा, खंडवा, दैदनोर, रोशनपुर, उमरपुर, सालियर, टिडौली, बोड़पुर, धुंधा माजरा, बुडढ़ाखेड़ा, मछरौली, रोशनपुर, जोगीपुरा, हैदरपुर, मानकपुर सादात, गोविंदपुर, टोडरपुर, कालूमाजरा, अलीपुरा, सरसावा देहात, पंचकुंआ, छावड़ी, ढिक्का खुर्द, घाठेड़ा, दुमझेड़ा, जयरामपुर, जयंतीपुर, समसपुर, कलसिया, मेघन मजरा, गुडंब, चुहड़पुर कलां, मोहम्मदपुर कंधेला, शेरपुर, चांडीघेर, रामपुर कलां, बेहड़ा खुर्द, बाबैल बुजुर्ग, पानसर, चौबारा, मुजफ्फराबाद , जोधेबांस, नादराना, शफीपुर, बड़कला, रूहालका, हीराहेड़ी, सढ़ौली कदीम, शाहपुर बांस, असगरपुर, रायपुर, गुनारसा, खजूरी, कुरलकी, दूधली, सुल्तानपुर, रणखंडी, चंदपुर कायस्थ, करंजाली, नन्हेड़ा आसा, सुहागनी, शाहपुर, नगली महनाज, इस्माईलपुर जुड्डा, बचीटी, खेड़ा मुगल, बोहडुपुर, दुगचाड़ा, नासिरपुर डिगौली, झबीरण, बरसा, साढ़ौली दूलीचंदपुर, दादनपुर, सिसौनी, उमरी मजबता, पिलखनी, सिकंदरपुर, मुंडीखेड़ी, घसौती, मिर्जापुर, सम्भलहेड़ी, सलेमपुर, गंदेवड़ा, मुखलिसपुर, हरौड़ा, नागल अहीर, खुर्द, मेशापुर, मालाहेड़ी, अमरपुर उर्फ चांदपुर, मिर्जापुर, मुल्लापुर कदीम, सददा माजरा, दीनारपुर मस्त, मोहनपुर गुर्जर, सूभरी महराब, कोलकी कलां, चुनहेटी शेख, माली, छिदबना, बहेडेकी, संतागढ़, नगला खारी और लंढौरा गुर्जर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें