फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि गोष्ठियों में किसानों को दिए उत्तम खेती के टिप्स

विज्ञापन
नागल में किसान मेला और प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक देवेन्द्र नीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/सरसावा। किसान कल्याण मिशन के तहत जनपद में कई विकास खंडों में किसान गोष्ठी, मेलों का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक और सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को सरसावा में नकुड़ रोड स्थित खंड विकास कार्यालय पर किसान मेले का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चनप्पा ने कृषि उत्पादों से संबंधित पंडालों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से कृषि को लेकर सीधी चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि किसान कृषि क्षेत्र में नई तकनीक एवं फसल चक्र अपनाकर अपनी आय को दोगुने से भी अधिक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कृषि से जुड़े नवीन विचारों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की सरकारें किसानों के हित के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं चला रहीं हैं। जिसके तहत कृषि कार्ड बनाए जा रहे हैं साथ ही कृषकों को सब्सिडी पर ट्रैक्टर, स्प्रे मशीन, हैरो, टीलर आदि कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि भेजी जा रही है। इस मौके पर अधिकारियों ने दो कृषकों को ट्रैक्टर तथा स्प्रे मशीन आदि भी सब्सिडी के चेक भी सौंपे। किसानों द्वारा समस्याएं रखे जाने पर उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने कृषि मेले में लगे सहकारिता विभाग, आंगनबाड़ी, महिला समूह, कृषि विभाग, उद्यान विभाग आदि के पंडालों का भी अवलोकन किया। खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला के अलावा मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक बुडेढ़ा, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन राकेश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, विरेंद्र पाल, डॉक्टर पीके गुप्ता, गन्ना विकास परिषद से डॉ. उदयभान राव आदि ने किसानों को सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी राजवीर सिंह द्वारा किया। उधर, विकास खंड पुंवारका कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने किया। इसमें कृषि से संबंधित विभागों ने स्टॉल लगा रखे थे। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी दी। अध्यक्षता कुलवीर राणा ने की। इस दौरान उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र, अरुण कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
कृषि मेलों में लाभार्थियों को बांटे योजनाओं के स्वीकृति पत्र
छुटमलपुर/नागल। किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंडों पर कृषि मेला एवं प्रदर्शनी तथा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुजफ्फराबाद में पूर्व विधायक बेहट महावीर राणा, यूपी कोआपरेटिव यूनियन के निदेशक बिजेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सोनेंद्र राणा, साहब सिह पुंडीर ने मेले का शुभारंभ किया। कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, वन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, केसीसी, आधार संशोधन, आयुष्मान भारत एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण करने हेतु संबंधित स्टाल लगाकर एवं लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृत पत्र, प्रमाण पत्र, पुरस्कार आदि का वितरण किया गया। करीब पांच सौ किसानों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, बीडीओ रविप्रकाश सिंह, रजनीश पुंडीर, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, प्रभारी केवीके डॉ. आईके कुशवाहा, यशवीर सिंह सैनी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल यादव, सीडीपीओ पुष्पा रानी रहे।
विज्ञापन

नागल कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम एवं ब्लाक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से किसान की दोगुनी आय करने के लिए प्रयासरत है। ऐसे मेलों के माध्यम से किसानों को उनकी फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए जागरूक करने का काम कर रही है। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव, बीडीओ श्रुति शर्मा, एडीओ कृषि उपेंद्र कुमार, भूमि विकास बैंक चेयरमैन अनिल पुंडीर, सहकारी समिति के चेयरमैन मान सिंह सैनी, रामपाल प्रधान, शिव कुमार राणा, रामकिशन, कौशल, नरगिस, शीला देवी, ओमवीर, मसरूफ, विपिन शर्मा, सुनीता देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें