सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानाचार्य का घेराव करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एमएस कॉलेज के छात्रों ने सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य डा. अशोक कुमार डिमरी से मुलाकात कर घेराव किया। उन्होंने कहा कि सीटें न बढ़ाई गई तो हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य का घेराव किया।
मंगलवार को छात्रों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर प्राचार्य से मुलाकात की। कहा कि सीटें न बढ़ने के कारण विद्यार्थियों को मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न को झेलना पड़ रहा है। सरकार के सब पढ़े, सब बढ़े अभियान को सरकार के कर्मचारी ही पीछे कर रहे है।
छात्र नेता आशु सैनी, नितिन सैनी ने कहा कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जिसको लेकर छात्रों में रोष है। उन्होंने कहा कि राजकीय और एडेड कॉलेज सीमित होने के चलते छात्रों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। वहीं लड़कियां पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है। मिलने वालों में नदीम, शादाब, विनीत आदि मौजूद रहे।