फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बच्चे को प्रवेश दिलाने से पहले पता कर लें स्कूल की मान्यता

Sun, 05 Apr 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यदि आप अपने बच्चे को स्कूल में प्रवेश दिला रहे हैं तो पहले स्कूल की मान्यता के बारे में पता कर लें, क्योंकि मान्यता प्राप्त की आड़ में अनेक अमान्य स्कूल भी चल रहे हैं। इसी वजह से माध्यमिक शिक्षा परिषद को जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची वेबसाइट www. upmsp.edu.in पर साझा करनी पड़ी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की जांच में जनपद में कई बार अमान्य या एक मान्यता पर दो-दो स्कूल संचालित होते मिले हैं। प्रदेशभर में इस तरह के हालात हैं। शासन भी इससे वाकिफ है। ऐसे अमान्य स्कूलों के झांसे में आकर अभिभावकों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न तथा बच्चों का भविष्य खराब होता है। कोई भी अमान्य स्कूल संचालक ऐसा न कर सके। इसलिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाया है।
परिषद ने जनपद के सभी राजकीय, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची सार्वजनिक की है। कोई भी व्यक्ति www. upmsp. edu.in पर जाकर अपने जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

अभिभावक जिस भी स्कूल में अपने बच्चे को प्रवेश दिलाना चाहता है उसका नाम सूूची में चेक कर सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाते समय समझदारी से काम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें