सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति आगे आए तथा यातायात नियमों के पालन में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें।
शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में भव्य समारोह के रूप में हुआ। स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर नाटक का भी मंचन किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय ध्यान रखे कि नियम का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों की भी सुरक्षा होगी। नियमों के प्रति खुद जागरूक रहें और दूसरों को भी करें। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण ही हादसे होते हैं। इससे बचने के लिए जागृत होने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के मध्य अलग-अलग वर्ग में चित्रकला, लेखन तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इनके विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉॅफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त तीनों वर्गों में चित्रकला, लेखन तथा क्विज प्रतियोगिता में 05-05 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 की नगद राशि, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी मिली।
वहीं, उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को गुड़ सेमेरेटियन के रूप में प्रमाण पत्र दिए, इसमें पांच चिकित्सक, यातायात व रोडवेज के पांच कर्मी तथा पांच प्राइवेट बसों के चालक शामिल रहे। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अनीता जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कपिल देव सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत श्रीवास्तव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा, जिला विद्यालन निरीक्षक अरुण दुबे, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम सिंह एवं बाबूराम, यात्री/मालकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, पाइनवुड स्कूल की डायरेक्टर संतोष गुप्ता, प्राचार्य डॉ. संजीव जैन, विकासनगर बस यूनियन के अध्यक्ष मामचंद गोयल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं स्काउट आदि मौजूद रहे।
पाइनवुड स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर सम्मानित छात्राएं मौजूद कमिश्नर डीएम ए- फोटो : SAHARANPUR
पाइनवुड स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR