फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहावना हुआ मौसम, खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहावना हुआ मौसम, खिली धूप
विज्ञापन

सहारनपुर। नए साल पर सर्दी के बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन नए साल के पहले दिन ही सूरज की ताप बढ़ी और मौसम का मिजाज सुहावना हो गया। चार दिन से धूप की गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आई है जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में सर्दी का सितम इस कदर हुआ कि तापमान न्यूनतम लुढ़ककर 1.5 डिग्री तक और अधिकतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिक ये कह रहे थे कि कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और बारिश भी होगी। हालांकि इससे अब कुछ राहत मिली है। चार दिन से लगातार धूप निकल रही है। जिससे अधिकतम तापमान में बादलों के बीच-बीच में डेरा आने की वजह से कुछ गिरावट दर्ज की गई है लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। ठंड से ठिठुरन अभी बरकरार है। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि बादलों के डेरा की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा लेकिन दो दिन में फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में यूं बदला तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
29 दिसंबर------03----------- 9.2
30 दिसंबर------3.5----------12
31 दिसंबर------4.0----------17.5
01 जनवरी-----1.5----------17.8
02 जनवरी----07---------21
03 जनवरी---07-------21.5
04 जनवरी--07-----17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें