सहारनपुर। महानगर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने खूब धमाल मचाया। लोहड़ी के लोक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही प्रसाद के रूप मूंगफली, गजक, पॉपकॉर्न और मेवे बांटे गए।
सोमवार की शाम महानगर में लोहड़ी पर्व पर लोगों ने घरों और कई जगहों पर लोहड़ी जलाकर धमाल मचाया। महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो सहित लोहड़ी के लोकगीत गाए। शहर में हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, गुरुद्वारा रोड, सुभाष नगर, पटेलनगर, पैरामाउंट, आवास-विकास, दिल्ली रोड, मिशन कंपाउंड, सुुुभाषनगर में लोहड़ी पर्व की धूम रही। लोगों ने अपने घरों पर लोहड़ी जलाकर ढोल की थाप नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाई दी। गोविंनगर में आयोजित कार्यक्रम सुमित गुलाटी, अंकित, नीलम, इशा, शीना, वैभव, नीरज, सुरेंद्र कालरा, नीना, शुुुभम कालरा और केशव कालरा ने लोहड़ी का पर्व मनाते हुए लोक गीत गाए। इसके साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। नुमाइशकैंप में आयोजित कार्यक्रम में सुधीर गुंबर, विपिन बजाज, प्रमिला, प्रेरणा, निश्चल ने ढोल की थाप पर नृत्य किया। इसी तरह महानगर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दालमंडी पुल पर लोहड़ी के लिये मुंगफली रेबडी व गजक खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR