फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद भी गिरते रहे मकान

Mon, 30 Jul 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बारिश के कारण गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में तीन दिन तक लगातार हुई बारिश रविवार को थम तो गई मगर मकानों के गिरने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। रविवार को भी 20 से अधिक मकान गिर गए। इनमें कच्चे मकान अधिक रहे। हादसों के दौरान एक दिव्यांग घायल हो गया जबकि कुछ अन्य चोटिल हो गए। बारिश से अलर्ट के कारण अधिकांश लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


गंगोह ब्लाक के गांव लखनौती निवासी मिम्मा, विधवा महिला बबीता, इरशाद, गांव बंदाहेड़ी में विधवा महिला बाला, सुशीला शर्मा, रामकली, मदन कश्यप, राजेंद्र, गांव साकरोर निवासी फरजंत, गांव बहादरनगर निवासी शकीला, गांव बल्लामजरा निवासी नौशाद, गांव कुंडा खुर्द निवासी शब्बीर, शौकत, इस्माइल, कालू गांव सलारपुरा निवासी मदन, गांव ढलावली निवासी निर्मला, सूरजी, बीरम, रोहिताश, सादा, शमशीदा, गांव जेहरा निवासी अनीता, राजवीर, प्रेम सिंह, सुमन, रवि कुमार, रामकुमार, ओमवती, घसीटू, लोढा, कलिया, प्रमोद आदि ग्रामीणों के मकान गिर गए। इस दौरान गांव कुंडा खुर्द निवासी दिव्यांग मोहम्मद मकान के मलबे में दबने से घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।  

बड़गांव में भी कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी क्षेत्र में पांच मकान गिर गए। लुकादड़ी निवासी सतीश, चंदपुर के सोमपाल, राजकुमार, महक सिंह, चिराऊं निवासी विष्णु के मकान धराशायी हो गए। अधिकतर लोगों का घरेलू सामान मलबे में नष्ट हो गया। 
विज्ञापन

उधर, रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्तान में लाल सिंह का मकान गिर गया। इसमें उसके पशु बाल-बाल बच गए। गांव शिवदासपुर में बिजेश, फूलमति,  कैलाशो देवी सहित अन्य के मकान गिर गए। उधर, बाइपास मार्ग सहित अन्य कालोनियों में जलभराव और गंदगी होने से बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।

गंगोह में रविवार को बारिश रुकने और मौसम खुलने के बाद भी घरों और दीवारों के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को मोहल्ला करेशियान निवासी नसीम और मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी सन्नू के मकान गिर गए। सन्नू के बच्चे भी मलबे में दबकर मामूली रूप से घायल हो गए और घरेलू सामान खराब हो गया। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से पीड़ितों के लिए मदद की गुहार लगाई है। 
इसके अलावा गांव जेहरा में अनीता, राजवीर, पहल सिंह, सुमन, रवि, रामकुमार, ओमवती, घसीटू, प्रमोद, कलिया एवं प्रमोद और गांव ढलावली में निर्मला, सूरजी, बीरम, रोहताश, रियाजू, सादा, शमशीदा के मकान ढह गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें