कलक्ट्रेट बार संघ के वार्षिक चुनाव में ठाकुर राज सिंह गुट ने 20 में से 17 पद जीतकर अपनी जीत का परचम लहराया।
सोमवार को कलक्ट्रेट बार संघ के कक्ष में चुनाव में 253 में से 242 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले चुनाव के उपरांत मतों की गणना हुई।
घोषित हुए परिणाम में सभी मुख्य पदों पर ठाकुर राज सिंह गुट का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर ठाकुर राज सिंह गुट के अशोक पंवार ने 128 मत प्राप्त कर कलक्ट्रेट अधिवक्ता मंच के विनय कुमार चौहान को 15 मतों से हराया। विनय चौहान को 113 मत मिले।
महासचिव पद पर ठाकुर राज सिंह गुट के जितेंद्र सिंह पुंडीर 144 मत लेकर विजयी हुए। कलक्ट्रेट अधिवक्ता मंच के रामनरेश शर्मा को 93 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ठाकुर राज सिंह गुट के श्रवण कुमार सैनी 125 पद लेकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सहदेव त्यागी को 100 मत मिले।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ठाकुर राज सिंह गुट के दीपक कुमार त्यागी 133 मत लेकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी धमेंद्र चौधरी को 96 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर ठाकुर राज सिंह गुट के वेदप्रकाश 131 मत लेकर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद को 103 मत मिले।
सह सचिव के तीन पदों पर ठाकुर राज सिंह गुट के बालेंद्र कुमार शर्मा 103, प्रतिभा चौहान 144, नाहिद खानम 126 मत लेकर विजयी हुई। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रवेश कुमार 99, मदनकुमार 99, रुपेश कुमार को 100 मत मिले। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर ठाकुर राज सिंह गुट के भीम सिंह 133, ऋषिपाल सिंह 139, सखावत अली खान 133, पवन सिंह 130 मत लेकर विजयी हुए।
दो पदों पर कलक्ट्रेट अधिवक्ता मंच के जरनैल कुमार सैनी 122 और किशनपाल सिंह पंवार 100 मत लेकर विजयी हुए। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर ठाकुर राज सिंह गुट के अलताफ अहमद 107, विकेश कुमार खटाना 138, रजनीश कुमार 125, चंद्रपाल सिंह 133, पंकज कुमार सैनी 127 मत लेकर विजयी हुए। एक पद पर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता मंच के मेघराज सिंह 107 मत लेकर विजयी हुए।