फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : 23 उम्मीदवारों के बीच 11 पदों के लिए होगी चुनावी जंग

Thu, 15 Jan 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन वापस लेने का दिन था। मंगलवार को 11 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी ने बताया कि तय समय तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। इसके बाद सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी 23 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 17 जनवरी को सुबह नौ बजे से मतों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष के चुनाव में ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर ग्रुप के प्रत्याशियों के सामने प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच और जागरूक अधिवक्ता मंच के प्रत्याशी गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें