फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 को मतदान

Thu, 12 Feb 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को एल्डर्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। घोषित कार्यक्रम के तहत 12 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 17 फरवरी को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना व चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील बेहट एसोसिएशन का यह 33 वां वार्षिक चुनाव है। सबसे पहले 1990 में चुनाव हुआ था, जिसमें गांव मझाड़ी निवासी जगदीश प्रसाद सैनी एडवोकेट अध्यक्ष चुने गए थे। जगदीश प्रसाद सैनी बार एसोसिएशन के चार बार अध्यक्ष रहे। 2025 के चुनाव में ओमपाल सिंह राठौर एडवोकेट अध्यक्ष चुने गए थे। बुधवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट लच्छी सिंह चौहान ने 33 वें वार्षिक चुनाव की घोषणा की उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
13 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन 12:30 से 1:30 बजे तक प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी और आपत्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

अपराह्न 3:10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा, जबकि शाम चार बजे से पांच बजे तक अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 17 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन अपराह्न तीन बजे से मतगणना व इसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें