फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक की गाड़ी में तोड़फोड़, लूट की भी कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर एक बैंक के प्रबंधक की कार में कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर मारपीट की और लूटपाट की भी कोशिश की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक टीसी गोपाल के मुताबिक इन दिनों उनकी पत्नी बीमार चल रही है। बेटा भी कुछ समय पूर्व कोरोना संक्रमित हो गया था, जो अब ठीक हुआ है। उनकी पत्नी का दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह पत्नी को लेकर कार से डाक्टर के पास जा रहे थे। वह जब वसंत विहार के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और फिर आरोपियों ने कार में बैक गेयर लगाकर उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से कार में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने लूटपाट की भी कोशिश की। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। इसी बीच कार प्रबंधक ने आरोपियों के मोबाइल फोन से फोटो भी खींच लिए हैं। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामला रंजिश का लग रहा है। बैंक प्रबंधक द्वारा खींचे गए फोटो के आधार पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें