बेहट। गांव कालूवाला पहाड़ीपुर निवासी हरपाल सिंह ने भूमि विकास बैंक बेहट शाखा के प्रबंधक पर अदा किए गए ऋण का नोड्यूज देने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में किसान का कहना है कि उसने 28 अगस्त को भूमि विकास बैंक की बेहट शाखा से अपनी भूमि बंधक कर तीन लाख का ऋण लिया था। उसने इस ऋण की पूरी धनराशि ब्याज सहित 30 अक्तूबर को जमा करा दी थी। आरोप है कि जब उसने शाखा प्रबंधक से जमा कराए गए ऋण संबंधित नोड्यूज प्रमाण देने के लिए कहा तो उन्होंने 10 हजार रुपये की मांग की। विरोध किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उधर, शाखा प्रबंधक नागेंद्र कुमार का कहना है कि डिजिटल हस्ताक्षर न होने के कारण अभी तक किसान को नोड्यूज सर्टिफिकेट जारी नहीं हो सका। रिश्वत मांगने और अभद्र व्यवहार करने के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।