फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी पर लाया गया बंदी फरार, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी पर लाया गया बंदी फरार, मचा हड़कंप
विज्ञापन

सहारनपुर। सिविल कोर्ट में पेशी पर लाया गया एक बंदी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। यह बंदी सरसावा थाना क्षेत्र से रेप के मामले में निरुद्ध था। बंदी के फरार होने से पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में हवालात चौकी इंचार्ज और पेशी पर लाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज ने बताया कि जिला कारागार से कोर्ट में पेशी के लिए 128 बंदियों को भेजा गया था। मगर वापसी के समय गिनती की गई तो पता चला कि इनमें से एक बंदी कम है। यह बंदी शौकीन है, जो रेप के मामले में बंद था। अन्य बंदियों से पूछताछ और छानबीन करने पर पता चला कि सदर हवालात में लघुशंका के बहाने शौकीन निकला था और मौका पाते ही छत के रास्ते फरार हो गया।
विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि इस प्रकरण की शुरुआती जांच में सदर हवालात चौकी इंचार्ज अनिल कुमार और पेशी पर लाने वाले पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही नजर आ रही है। प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी सदर हवालात से फरार हो चुके हैं बंदी
कुछ साल पहले भी कोर्ट में पेशी के दौरान चार बंदी सदर हवालात से फरार हो गए थे। एक बार यहीं से तीन बंदी भाग गए थे। इसके बावजूद पेशी पर लाने के समय बंदियों की निगरानी में लगातार चूक हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें