फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...बंदि बिप्र गुर चरन प्रभु चले करि सबहिं अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
-- रामलीला में हुआ राम वनगमन का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुुर। शहर में आयोजित रामलीला में राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन किया गया। सजि बनि साजु समाजु सबु बनिता बंधु समेत, बंदि बिप्र गुर चरन प्रभु चले करि सबहिं अचेत। माता कै के यी के वरदान में चौदह बरस का वनवास मांगने के बाद प्रभु श्रीराम वल्कल वस्त्र धारण करके पत्नी और भाई के साथ गुरु और ब्राह्मणों के चरण स्पर्श कर सभी को अचेत कर वन के लिए निकल पड़े। राम को वन जाता देख सभी भावुक हो गए।
चिलकाना रोड स्थित श्री रामलीला भवन में आयोजित लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूषण लाल सिंघल व विवेक सिंघल ने विधिवत पूजन करने के बाद फीता काटकर किया। इसके पश्चात राज्यसभा, कोप भवन और श्री राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्री रामचंद्र को वनवास जाता देेखकर दर्शक भी भावुक हो गए। इस दौरान प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मुकेश सिंघल, आलोक अग्रवाल, हितेश गर्ग, मनुज तायल, नीरज गर्ग, दिनेश गुप्ता, सुमित जैन, सचिन गोयल, रोमी चावला, पंडित जुगल किशोर जुगरान, अमित सिंघल, लक्ष्य कम्बोज, संजय बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नवयुग सेवा समिति द्वारा केशवनगर में आयोजित लीला में भी जगदीश भंडारी के निर्देशन में राम वनवास का मंचन हुआ। इस दौरान प्रधान सुभाष गंगा, महामंत्री अशोक धवन, विजय शर्मा, राम चावला, नितिन सुधा, कृष्ण लाल मदान, रम्मी धवन, बबलू चौहान, निखिल शर्मा, सुभाष गंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें