फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने बजाज शुगर मिले गेट पर दिया धरना

विज्ञापन
नागल में बजाज शुगर मिल गेट पर धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने बजाज शुगर मिल गंगनौली गेट पर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार को अपनी मांगों से संबधित ज्ञापन सौंपा। मिल के यूनिट हैड ने किसानों के बीच पहुंच जल्द ही भुगतान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में अंतर है 14 दिन में किसानों के गन्ने का भुगतान का वायदा सरकार ने किया, लेकिन शुगर मिल अपनी मनमानी कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि अब समय आ गया है, जब किसानों को संगठित होकर आंदोलन को तैयार रहना होगा और अपने हकों की लड़ाई लड़ते हुए अपने अधिकार हासिल करने होंगे। बजाज मिल के यूनिट हैड आरके तिवारी ने किसानों के बीच पहुंच कर जल्द ही गन्ना भुगतान का वायदा किया। बाद में किसानों ने धरने पर पहुंचे तहसीलदार आशुतोष सिंह को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरने में मुख्य रूप से अखिलेश सिंह पप्पू प्रधान, सुशील चौधरी, अनिल राणा, श्याम सिंह, सुखबीर सिंह, नवाब, दीपक, शाहनवाज, अनुज, नवीन त्यागी, अशोक त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें