फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने थाली बजाकर पीएम के मन की बात का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने थाली बजाकर पीएम के मन की बात का किया विरोध
विज्ञापन

गंगोह। भाकियू की ब्लाई इकाई ने अनाज मंडी में प्रधानमंत्री के मन की बात के दौरान थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी व नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने कहा की कृषि कानूनों के विरोध में देश का किसान एक माह से कडंाके की ठंड में आसमान के नीचे दिल्ली में बैठा है। देश के प्रधानमंत्री मन की बात कर रहे हैं लेकिन उनके पास देश के लाखों किसानों की समस्या सुनने का वक्त नहीं है। प्रदर्शन के दौरान दिए ज्ञापन में कहा कि सरकार द्वारा बनाये गये काले कृषि कानून वापस लिया जाए। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को तुरंत पकड़ा जाए। उत्तर प्रदेश में बिजली की दर हरियाण राज्य के बराबर की जाए। पत्ती पराली जलाने के नाम किसानों का उत्पीड़न बंद किए जाए। किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान ब्जाय सहित दिया जाए। नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, आरीफ, फुरकान, भूरा, अलीशान, अमित, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें